प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

टीएमसी पार्षद की लात से वृद्ध की मौत

टीएमसी पार्षद ने मारी लात, 81 साल के वृद्ध की हुई मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के टीएमसी के एक पार्षद की हरकत से पूरी पार्टी की फजीहत हो गई। प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के लिए उसके विरोध का मुद्दा हाथ लग गया।

टीएमसी पार्षद ने मारी लात  81 साल के वृद्ध की हुई मौत

West Bengal |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के टीएमसी के एक पार्षद की हरकत से पूरी पार्टी की फजीहत हो गई। प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के लिए उसके विरोध का मुद्दा हाथ लग गया। उत्तर चौबीस परगना के बैरकपुर थाने के तगहरत मणिपुर इलाके में नार्थ बैरकपुर नगरपालिका के टीएमसी से एक पार्षद व पेशे से वकील रवींद्रनाथ भट्टाचार्य ने ऐसी लात मारी कि 81 साल के तुलसी अधिकारी की मौत हो गई। तुसली अधिकारी ने अपने मकान के बगल में अवैध तरीके से बन रही बिल्डिंग की नगरपालिका में लिखित शिकायत की थी। इसी पर टीएमसी पार्षद को गुस्सा आ गया और तुलसी अधिकारी के घर जा धमके और उन्हें पहले थप्पड़-थप्पड़ मारने के बाद लात सै मारना शुरू कर दिया। तुलसी अधिकारी मार से वेहोश हो गए और घटनास्थल पर उनकी मृत्यु हो गई। पार्षद के डर से वहां मौजूद लोग तुलसी अधिकारी को बचाने आगे नहीं आए। पार्षद देख लेने की धमकी देकर चले गए। 

पुलिस ने पार्षद को किया गिरफ्तार

स्थानीय लोगों के विरोध और सूचना मिलने पर बैरकपुर की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और जांचपड़ताल में जुट गई। इसकी खबर जव टीवी चैनलों पर आने लगी, तब अफरातफरी में पुलिस ने टीएमसी पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया। टीएमसी ने भी रवींद्रनाथ भट्टाचार्य को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। जानकारों के अनुसार टीएमसी पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य ने तुलसी अधिकारी को चुप रहने की धमकी दी थी। लेकिन तुलसी अधिकारी ने पार्षद की धमकी की परवाह किए बिना नगरपालिका में लिखित शिकायत की।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में राहुल-प्रियंका

https://www.primenewsnetwork.in/india/rahulpriyanka-to-campaign-in-west-bengal/132610

Related to this topic: