प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां हैं नायर

एपस्टीन की फाइलों में मीरा नायर का भी नाम

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां और फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर ने 2009 में अपनी फिल्म 'अमेलिया' के लिए आयोजित एक आफ्टर-पार्टी में शिरकत की थी।

एपस्टीन की फाइलों में मीरा नायर का भी नाम 

एपस्टीन की फाइलों में मीरा नायर का भी नाम 

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां हैं नायर

वाशिंगटन। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां और फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर ने 2009 में अपनी फिल्म 'अमेलिया' के लिए आयोजित एक आफ्टर-पार्टी में शिरकत की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पार्टी यौन तस्करी की दोषी गिसलेन मैक्सवेल के घर पर हुई थी। 
यह जानकारी 21 अक्टूबर 2009 के एक ईमेल से सामने आई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में एपस्टीन केस से जुड़े 30 लाख से ज्यादा पेजों के दस्तावेज जारी किए हैं, जिसमें 2,000 वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें शामिल हैं। 
यह ईमेल पब्लिसिस्ट पैगी सीगल ने जेफरी एपस्टीन को भेजा था। ईमेल पार्टी के ठीक बाद सुबह के समय भेजा गया था। इस ईमेल में पार्टी में शामिल हुए मेहमानों के बारे में बताया गया था, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस भी शामिल थे।
ईमेल में लिखा था, "फिल्म की पार्टी के बाद अभी-अभी घिसलेन के घर से निकली हूं। बिल क्लिंटन और जेफ बेजोस भी वहां थे। डायरेक्टर मीरा नायर आदि।" ईमेल में दावा किया गया कि मीरा नायर की फिल्म को लेकर मेहमानों की प्रतिक्रिया कुछ खास नहीं थी।

एलन मस्क का नाम भी लिस्ट में शामिल

एपस्टीन फाइलों में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का भी नाम है। दस्तावेजों में एपस्टीन और मस्क के बीच हुए कई ईमेल मिलने का दावा किया गया है। नवंबर 2012 में एपस्टीन ने मस्क को एक ईमेल भेजकर पूछा, "द्वीप पर हेलीकाप्टर से कितने लोग आएंगे।"

इसे भी पढ़ेंः

बलूचिस्तान में भीषण टकराव , 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

https://www.primenewsnetwork.in/world/baluchistan-opration-herof-20-pakistani-soilder-killed/131327

Related to this topic: