अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बीच भारत सरकार ने इन बहुमूल्य धातुओं पर लगने वाली सीमा शुल्क को कम करने का ऐलान किया है।
केन्द्र ने सोना-चांदी आयात पर बेस इंपोर्ट ड्यूटी घटाई
बहुमूल्य पीली और सफेद धातुओं का आयात होगा सस्ता
नई दिल्ली।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बीच भारत सरकार ने इन बहुमूल्य धातुओं पर लगने वाली सीमा शुल्क को कम करने का ऐलान किया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ( CBIC) के द्वारा अधिसूचना जारी करके यह जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार भारत सरकार ने गोल्ड सिल्वर के इंपोर्ट बेस प्राइस में कटौती की है। इससे सर्राफा कारोबारियों पर आयात शुल्क पर पड़ने वाला बोझ कम हो जाएगा।
भारत सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर सर्राफा कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन कीमती धातुओं के आयात पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी की गणना के लिए इस्तेमाल होने वाले बेस इंपोर्ट प्राइस (आधार आयात मूल्य) को कम कर दिया है। सरकार द्वारा सोने चांदी पर लगने वाले बेस इम्पोर्ट प्राइस को कम करने के फैसले से इन धातुओं का आयात करने वाले कारोबारी को बड़ी राहत मिलेगी। जिसका सीधा लाभ बुलियन और ज्वैलरी इंडस्ट्री को मिलेगा। अभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद से फिर से तेजी रिकॉर्ड हो रही है। ऐसे में सरकार के द्वारा इंपोर्ट प्राइस कम करने के बाद भी ट्रेड डिफिसिट का दबाव दिख सकता है। MCX पर सोने का भाव 1,59,499 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,84,007 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गया।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन के बाद गोल्ड सिल्वर इम्पोर्ट बेस प्राइस 50 डॉलर कम करके 1,518 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके अलावा सिल्वर रेट में 800 डॉलर से अधिक की कटौती हुई है, जिसके बाद यह 2,657 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया। इंपोर्ट ड्यूटी कम होने से कस्टम ड्यूटी की गणना कम वैल्यू पर होगी यानि आयात और सस्ता पड़ेगा।
सीबीआइसी ने अधिसूचना जारी कर कहा कि सोने के बेस इंपोर्ट प्राइस को 49 डॉलर प्रति 10 ग्राम घटाकर 1,518 डॉलर कर दिया गया है। वहीं, चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में 870 डॉलर प्रति किलोग्राम की कटौती की गई है, जिससे यह 2,675 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया है। यह नई दरें उन सोने और चांदी पर लागू होंगी जिनका आयात तय टैरिफ हेडिंग्स के तहत किसी भी रूप में किया जाएगा। इससे आयातकों को कम शुल्क देना होगा।
इस ड्यूटी कटौती का फायदा हाई-प्योरिटी गोल्ड बार और कॉइन, साथ ही सिल्वर बुलियन और मेडेलियन पर भी मिलेगा। हालांकि, गहनों, कीमती धातुओं से बनी अन्य वस्तुओं और पोस्ट, कूरियर या बैगेज के जरिए होने वाले आयात पर यह छूट लागू नहीं होगी। भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक है। देश में सोने की लगभग समूची मांग आयात से पूरी करनी होती है। वहीं, चांदी की 80% से अधिक जरूरतें भी विदेशी आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। ऐसे में बेस इंपोर्ट प्राइस घटाने से सोना और चांदी के आयातकों पर पड़ने वाला बोझ हल्का होगा।
इसे भी पढ़ेंः
स्वदेश वापसी पर 75,000 तक का सामान ला सकेंगे यात्री
https://www.primenewsnetwork.in/india/airport-new-rules-about-duty-free-gifts/132178