प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

पीयूष गोयल बोले - भारत को प्लेन की जरूरत

'पहले से ही बोइंग को 50 बिलियन डॉलर के प्लेन के ऑर्डर, भारत को जरूरत...', पीयूष गोयल का बयान

India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि भारत को प्लेन की ज़रूरत है...

पहले से ही बोइंग को 50 बिलियन डॉलर के प्लेन के ऑर्डर  भारत को जरूरत पीयूष गोयल का बयान

'पहले से ही बोइंग को 50 बिलियन डॉलर के प्लेन के ऑर्डर, भारत को जरूरत...', पीयूष गोयल का बयान |

India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि भारत को प्लेन की ज़रूरत है। हमारे पास पहले से ही बोइंग को 50 बिलियन डॉलर के प्लेन के ऑर्डर हैं। साथ ही इंजन के ऑर्डर और स्पेयर पार्ट्स के ऑर्डर भी हैं। 

पीयूष गोयल ने कहा कि "मुझे लगता है कि हमें सिर्फ़ सिविल एविएशन से जुड़े प्रोडक्ट्स के लिए 80 से 100 बिलियन डॉलर की ज़रूरत होगी. हम डेटा सेंटर बना रहे हैं और हम AI और क्वांटम कंप्यूटिंग इकोनॉमी को बड़े पैमाने पर डेवलप कर रहे हैं, जब हम इन प्रोडक्ट्स का अनुमान लगाते हैं तो अभी जैसा कि हम बात कर रहे हैं। भारत पहले से ही दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से सालाना 300 बिलियन डॉलर के ये प्रोडक्ट्स इंपोर्ट कर रहा है।"

height=668

उन्होंने कहा कि "अगले 5 सालों में हमारा अनुमान है कि हमें इन प्रोडक्ट्स के लिए 2 ट्रिलियन डॉलर की ज़रूरत होगी, जहां अमेरिका के पास भारतीय अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने के लिए बहुत अच्छी क्षमता और कैपेसिटी है। मुझे यह मानने में कोई झिझक नहीं है कि एंबेसडर सर्जियो गोर, जो मेरे प्यारे दोस्त हैं, इस रिश्ते के शुभचिंतक रहे हैं। उन्होंने बातचीत को फाइनल करने और घोषणा करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं उनके योगदान को स्वीकार करना चाहता हूं और उसका सम्मान करता हूं।"

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/tibetan-identity-faces-serious-threat-in-china/132507

Related to this topic: