प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दंपति समेत छह घायल

मंदिर की छत भरभरा कर गिरी, 3 बच्चियों की मौत;पसरा मातम

मुरैना। जिले के अहरौली गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक हृदयविदारक हादसा हुआ। गांव के चामड़ माता मंदिर की पुरानी छत (पटिया) अचानक भरभरा कर गिर गई।

मंदिर की छत भरभरा कर गिरी 3 बच्चियों की मौतपसरा मातम

Temple Roof Collapse |

मुरैना। जिले के अहरौली गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक हृदयविदारक हादसा हुआ। गांव के चामड़ माता मंदिर की पुरानी छत (पटिया) अचानक भरभरा कर गिर गई। इसकी चपेट में तीन मासूम बच्चियां आ गईं, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक दंपती समेत 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

150 साल पुराने मंदिर में हो रहा था निर्माण 

जानकारी के अनुसार, लगभग 150 साल पुराने मंदिर में गुंबद निर्माण का कार्य चल रहा था। पुरानी छत कमजोर थी और उस पर नए गुंबद का अतिरिक्त भार डाला जा रहा था। सोमवार को जब पुरानी छत की पटियाओं के पास काम चल रहा था, तभी वे अचानक टूट गईं।

​मंदिर में बच्चियों को बुलाया तभी हादसा

​मुंगावली गांव के रहने वाले सतीश गौड़ अपनी पत्नी पृथ्वी के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे।​प्रसाद वितरण और कन्या भोज के लिए उन्होंने गांव की कुछ बच्चियों को मंदिर के अंदर बुलाया था।​जैसे ही बच्चियां मंदिर के अंदर पहुंचीं, छत की भारी पत्थर की पटियाएं उनके ऊपर गिर गईं।​इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाली बच्चियां​वैष्णवी सिकरवार (11),​छाया गोस्वामी (7), ​करिश्मा गोस्वामी (9) हैं। इसमें छाया और करिश्मा सगी बहनें थीं।हादसे में घायल सतीश गौड़, उनकी पत्नी और अन्य बच्चों को तुरंत जौरा और कैलारस के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

​प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा

​घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जौरा शुभम शर्मा और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को निकाला गया। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं कि बिना उचित सुरक्षा मानकों के मंदिर में निर्माण कार्य कैसे किया जा रहा था।​इस घटना के बाद से पूरे अहरौली गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में चूल्हे तक नहीं जले हैं।

यह भी पढ़े: 2.27 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

https://www.primenewsnetwork.in/india/227-crore-fraud-two-accused-arrested/132798