कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रोल और रसोई गैस के संकट और उसकी वजह से हो रही परेशानी के लिए...
CM ममता बनर्जी की पेट्रोल और रसोई गैस संकट पर प्रधानमत्री से संसद में बयान देने की मांग |
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रोल और रसोई गैस के संकट और उसकी वजह से हो रही परेशानी के लिए केद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उसके समय पर सही निर्णय नहीं लेने की वजह से यह संकट हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रधाननंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में पेट्रोल व रसोई गैस के संकट के बारे में बयान और राज्यों के हाथ में समान रूप सप्लाई चेन देने की मांग की।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सभी डीएम और एसपी को पेट्रोल और रसोई गैस की जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिया। उन्होंने उनके साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विभाग के सचिव भी मौजूद हुए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस की कमी बताने और कीमत बढ़ाने के बाद से पेट्रोल और रसोई गैस की जमाखोरी होने लगी है और इसके लिए केंद्र सरकार ही जिम्मेदार है।
उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा के आला नेताओं पर कटाक्ष करते कहा कि उन्हें लोगों की परेशानी को कम करने की बजाय एसआईआर में पश्चिम बंगाल में वैध वोटरों को नाम कटवाने में चिंता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पेट्रोल और रसोई गैस की सप्लाई चेन केद्र सरकार के हाथ में है। उसे समान रूप से राज्य सरकारों के हाथ में दे देना चाहिए। उन्होंने पेट्रोल और रसोई गैस की सप्लाई की व्यवस्था में व्यापक गड़बड़ी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101