प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

उज्जैन का सेवाधाम आश्रम 17 बच्चों की...

उज्जैन का सेवाधाम आश्रम 17 बच्चों की मौत मामले में कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

उज्जैन। करीब एक साल पहले इंदौर के 'युगपुरुष आश्रम' में बच्चों की मौत के बाद उसे बंद कर दिया गया था...

उज्जैन का सेवाधाम आश्रम 17 बच्चों की मौत मामले में कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

उज्जैन का सेवाधाम आश्रम 17 बच्चों की मौत मामले में कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान |

उज्जैन। करीब एक साल पहले इंदौर के 'युगपुरुष आश्रम' में बच्चों की मौत के बाद उसे बंद कर दिया गया था। वहां से 86 बच्चों को बेहतर देखभाल के वादे के साथ उज्जैन के सेवाधाम आश्रम शिफ्ट किया गया था। शिफ्ट किए गए 86 बच्चों में से 17 बच्चों की मौत हो चुकी है। इन मौतों का प्राथमिक कारण 'सांस लेने में तकलीफ' बताया गया है। कई बच्चे गंभीर एनीमिया और पहले से मौजूद पुरानी बीमारियों से पीड़ित थे।

हाईकोर्ट का सख्त रुख

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने रजिस्ट्री को इस मामले को जनहित याचिका (PIL) के रूप में दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने माना कि यह मामला प्रथम दृष्टया बच्चों के मौलिक अधिकारों (अनुच्छेद 21), किशोर न्याय अधिनियम 2015, और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के उल्लंघन का संकेत देता है।

​किसको जारी हुआ नोटिस और अगली कार्रवाई?

​कोर्ट ने दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है और मुख्य सचिव (Chief Secretary), मध्य प्रदेश, प्रमुख सचिव (महिला एवं बाल विकास विभाग), ​कलेक्टर एवं कमिश्नर, उज्जैन, ​आश्रम अधीक्षक (Ashram Superintendent) को नोटिस दिया गया है। अगली सुनवाई 12 मार्च 2026 को होगी। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: