प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

पालतू कुत्ते हैरी की कस्टडी की मांग की

महुआ मोइत्रा ने पालतू कुत्ते हैरी की कस्टडी के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका

टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिता दायर कर अपने पालतू रॉटवीलर कुत्ते 'हैरी' की कस्टडी की मांग की है।

महुआ मोइत्रा ने पालतू कुत्ते हैरी की कस्टडी के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका

फाइल फोटो |

कोलकाता। टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिता दायर कर अपने पालतू रॉटवीलर कुत्ते 'हैरी' की कस्टडी की मांग की है। कोर्ट ने उनके याचिका पर जवाब देने के लिए वादी के वकील जय आनंत देहद्राई को नेटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

साकेत कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने 10 नवंबर 2025 को साकेट कोर्ट के उस आदेश की चुनौती दी थी जिसमें हैरी की 10 दिन की कस्टडी हर महीने देने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया था। वकील जय आनंत देरद्राई व्यक्तिगत रूप से पेश हुए और कहा कि याचिका को शुरू से ही खारिज किया जाना चाहिए।

हैरी के मालिकाना हक पर मोइत्रा का तर्क

महुआ मोइत्रा ने इस आदेश को चुनौती दी थी और कहा था कि वह कानूनी और तथ्यात्मक रूप से गलत है। हैरी मुख्य रूप से उनके साथ रहता था। जब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाती थीं तो हैरी जय आनंत देहद्राई के पास रहता था।

सार्वजनिक गोपनीयता और कानूनी पृष्ठभूमि

पिछले साल सितंबर में दिल्ली हाई कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को एक अपील पर नोटिस जारी किया था जो कि जय आनंत देहद्राई द्वारा दायर की गई थी, जिसमें कोर्ट से आदेश था कि इस मामले को सार्वजनिक न किया जाए। यह मामला हैरी की कस्टडी से संबंधित है और यह साकेत कोर्ट में लंबित है। इस पर कोर्ट ने मोइत्रा को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा। देहद्राई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय घोष पेश हुए। हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि महुआ मोइत्रा ने देहद्रोहग के खिलाफ हैरी की कस्टडी के लिए मुकदमा दायर किया था। देहद्राई ने 2021 में हैरी को खरीदा था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/sensex-drops-sharply-amid-us-iran-tensions-and-oil-spike/144551

अमेरिका और ईरान युद्ध की आशंका से शेयर बाजार लहूलुहान

Related to this topic: