प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वामी शब्द पर आपत्ति

रामकृष्ण परमहंस के नाम के आगे 'स्वामी' लिखने पर भड़कीं ममता, पीएम मोदी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विरोध में मुखर हो गई हैं। इस बार उन्होंने रामकृष्ण परमहंस के नाम के आगे स्वामी लिखने पर आपत्ति जताई हैं।

रामकृष्ण परमहंस के नाम के आगे स्वामी लिखने पर भड़कीं ममता पीएम मोदी पर साधा निशाना

फाइल फोटो |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विरोध में मुखर हो गई हैं। इस बार उन्होंने रामकृष्ण परमहंस के नाम के आगे स्वामी लिखने पर आपत्ति जताई और कहा कि "प्रधानमंत्री ने और एक बार अपनी असंवेदनशीलता का परिचय दिया है।"

पीएम मोदी ने रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर दी थी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिख कर रामकृष्ण परमहंस की जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस नाम के पहले स्वामी शब्द लिखा है। ममता बनर्जी ने भी सोशल मीडिया पर लिख कर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे रामकृष्ण परमहंस की उपेक्षा माना और प्रधानमंत्री को कहा है कि बंगाल के नवजागरण के महापुरुषों के नाम के आगे विशेषण नहीं लगाए।

रामकृष्ण परमहंस के पहले श्री लिखने या बोलने की परंपरा: टीएमसी

टीएमसी का कहना है कि रामकृष्ण परमहंस के पहले श्री लिखने या बोलने की परंपरा है। श्री के पहले ठाकुर भी लिखा या बोला जाता है। रामकृष्ण परमहंस के नाम के पहले स्वामी कभी भी न लिखा जाता है और ना बोला जाता है। विवेकानंद के पहले स्वामी शब्द का उपयोग होता है। इसके पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बोलते समय ऋषि बंकिम चंद्र के नाम के साथ दा कहा था और इसका विरोध हुआ था।

सुकांत मजुमदार ने किया पीएम मोदी का बचाव

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार का कहना है कि हिंदी प्रदेशों में साधु-संतों को स्वामी कहा जाता है। प्रधानमंत्री ने आदर और सम्मान के साथ ही रामकृष्ण परमहंस के साथ स्वामी शब्द का उपयोग किया है। स्वामी शब्द को लेकर विवाद खड़ा करने का कोई औचित्य नहीं है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/brajesh-pathak-honors-101-young-brahmins-amid-political-buzz/144523

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों का किया सम्मान, शंकराचार्य विवाद के बीच दिए बड़े संकेत

Related to this topic: