प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: साइबर ठगी की रकम फ्रीज कराने में यूपी देश में तीसरे स्थान पर, साइबर ठगी का शिकार होने पर 1 घंटे के अंदर सूचना देने वालों को दिखा असर, DGP राजीव कृष्ण के निर्देश पर शुरू हुए गोल्डन आवर जागरूकता अभियान के तहत 48.45 करोड़ रुपए फ्रीज किए गए
  • आगरा: पिज्जा स्टॉल चलाने वाले युवक पर बहाने से होटल ले जाकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी के साथ चार दोस्त भी थे मौजूद, सुबह होटल के बाहर छोड़कर फरार हुए आरोपी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
  • रामपुर: पुलिस और जनपदीय साइबर सेल ने संयुक्त रूप एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया, सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सस्ते iPhone का लालच देकर करते थे ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार, iPhone, कुछ लैपटॉप, ATM कार्ड और सिम कार्ड बरामद
  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश से 1 लाख से ज्यादा लोग लापता, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लिया स्वतः संज्ञान, याचिका दायर होगी, आज फिर सुनवाई, पिछले लगभग 2 साल में प्रदेश से लापता हुए 1,08,300 लोगों में से पुलिस केवल 9,700 का ही पता लगा सकी है
  • लखनऊ: बांदा जेल से गैंगस्टर रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना की नियम विरुद्ध रिहाई करने पर बांदा जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम और डिप्टी जेलर निर्भय सिंह सस्पेंड, जेलर विक्रम सिंह को पहले ही किया जा चुका सस्पेंड, DIG जेल प्रयागराज की रिपोर्ट के बाद लिया एक्शन
  • उन्नाव: कानपुर-लखनऊ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार
  • अल फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, ED के बाद दिल्ली पुलिस ने कसा अल फलाह पर शिकंजा, UGC की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने 2 अलग अलग FIR दर्ज की थी, पुलिस ने अदालत में किया पेश, 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
  • लखनऊ: यूपी में हुए 24 IPS अफसरों के तबादले, सुजीत पांडे DG फायर सर्विस बने, प्रवीण कुमार ADG जोन लखनऊ बनाए गए, के. एस. इमैन्युअल GD के GSO बने, विनोद कुमार सिंह IG मुरादाबाद अकादमी, लोक प्रियदर्शी अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बने
  • यूपी विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से होगा शुरू, 11 फरवरी को पेश होगा यूपी का बजट, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सत्र में कई अध्यादेश और विधेयक होंगे पेश, स्वर्गीय विधायकों को सदन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

28 फरवरी को बोत्सवाना से आएंगे 8 और चीते

मध्य प्रदेश में 28 फरवरी को बोत्सवाना से आएंगे 8 और चीते

भोपाल, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाते हुए बोत्सवाना से 8 चीते 28 फरवरी को लाए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में 28 फरवरी को बोत्सवाना से आएंगे 8 और चीते

Madhya Pradesh News |

भोपाल, नई दिल्ली मध्य प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाते हुए बोत्सवाना से 8 चीते 28 फरवरी को लाए जाएंगे। यह कदम भारत की महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट चीता’ योजना को और मजबूती देगा।यह निर्णय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। इसमें चीतों के स्थानांतरण के रोडमैप को अंतिम रूप से तय किया गया।

मप्र के विशाल आरक्षित वन क्षेत्र पर ही चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि बैठक में केवल चीतों पर ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के विशाल आरक्षित वन क्षेत्र पर भी चर्चा हुई, जो पर्यटन, जैव विविधता और आजीविका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने अन्य राज्यों, विशेषकर असम से जंगली भैंस (Wild Buffalo) लाने को लेकर भी प्रक्रियागत सहायता मांगी है।

चीता के आगमन को लेकर तैयारी शुरू

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चीतों के आगमन को लेकर क्वारंटीन, निगरानी और अनुकूलन की तैयारियाँ पहले से ही शुरू कर दी गई हैं।

प्रोजेक्ट चीता: अब तक की उपलब्धि

भारत में चीतों को दोबारा बसाने की यह योजना 2022-23 में शुरू हुई थी, जब नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते भारत लाए गए थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को कूनो नेशनल पार्क में पहले 8 चीतों को छोड़ा था।

वर्तमान में भारत में कुल 30 चीता हैं:

 इसमें 12 वयस्क, 9 उप-वयस्क, 9 शावक (कब्स) हैं। इनमें से 19 चीता का जन्म भारत में ही हुआ है।भारत में जन्मे पहले शावक “मुखी” ने भी अब 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया, जिसे दूसरी पीढ़ी की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

आगे की योजना

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब तीसरा देश बोत्सवाना भी इस परियोजना से जुड़ गया है। इससे भारत में चीतों की जेनेटिक विविधता बढ़ेगी और भविष्य में एक स्थायी चीता आबादी विकसित करने में मदद मिलेगी।विशेषज्ञों के अनुसार, इस लक्ष्य में मध्य प्रदेश की भूमिका केंद्रीय है। कूनो नेशनल पार्क के साथ-साथ गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य को भी अगले चरण के लिए तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: अवमानना मामले में निगम आयुक्त को राहत

https://www.primenewsnetwork.in/india/high-court-stays-contempt-case-against-bmc-commissioner/132195

Related to this topic: