प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

सीएम योगी: अप्रैल तक कार्ययोजना मंजूर

सीएम योगी ने अप्रैल तक वार्षिक कार्ययोजना मंजूर कराने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में विकास परियोजनाओं को गति देने और बजट का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल माह के अंत तक वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर उसे अप्रूव कराने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने अप्रैल तक वार्षिक कार्ययोजना मंजूर कराने के दिए निर्देश

Yogi Adityanath |

राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में विकास परियोजनाओं को गति देने और बजट का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल माह के अंत तक वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर उसे अप्रूव कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हेड-वाइज एलोकेशन शुरुआत से ही सुनिश्चित किया जाए और जिन मदों में आंतरिक संशोधन की आवश्यकता हो, उसे समय पर अनुमोदित कराया जाए, ताकि विकास कार्य बाधित न हों।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य की सड़क परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

सड़कें आर्थिक विकास की रीढ़ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें राज्य के आर्थिक विकास, निवेश आकर्षण, औद्योगिक विस्तार और जनसुविधाओं का मजबूत आधार हैं। इसलिए सभी विभाग समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पुराने और लंबित कार्य किसी भी स्थिति में न रहें।

वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना की समीक्षा

बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना और वित्तीय प्रावधानों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रत्येक वर्ष अप्रैल के अंत तक वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर उसका अनुमोदन अनिवार्य रूप से कराया जाए।

हेड-वाइज एलोकेशन पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने विभागों को निर्देश दिए कि हेड-वाइज एलोकेशन शुरुआत से ही स्पष्ट हो और जिन मदों में आंतरिक संशोधन की आवश्यकता हो, उसे समय रहते मंजूरी दिलाई जाए, जिससे विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

सड़क निर्माण में नई तकनीक अपनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क निर्माण में नई तकनीकों को अपनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कम लागत में अधिक टिकाऊ और लंबी उम्र वाली सड़कों के निर्माण से जुड़े नवप्रयोगों को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक परियोजना का परिणाम तय समयसीमा के भीतर जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। निर्माण और रखरखाव दोनों ही स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

ओवरलोड ट्रक और डंपरों पर सख्त नियंत्रण

प्रदेश में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने ओवरलोड ट्रक और डंपरों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाओं और सड़कों को होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा।

भारी वाहन चालकों की नियमित स्वास्थ्य जांच

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भारी वाहनों के चालकों की नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि थकान या असावधानी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सड़क निर्माण और रखरखाव कार्यों के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। मुख्यमंत्री ने समिति को निर्देश दिया कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कम से कम दो बार बैठक आयोजित की जाए, जिससे कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा हो सके।

जनप्रतिनिधियों से ही लिए जाएं सड़क प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़े प्रस्ताव केवल जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही प्राप्त किए जाएं, ताकि योजनाएं जमीनी जरूरतों के अनुरूप तैयार की जा सकें। बैठक में मुख्यमंत्री ने ओवरलो वाहनों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय निकायों की व्यवस्था के अनुरूप पार्किंग सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क मरम्मत और नए निर्माण कार्य पारदर्शी, उच्च गुणवत्ता वाले और जनता को वास्तविक राहत देने वाले हों।

सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में होगी उल्लेखनीय प्रगति

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को समयबद्ध रूप से पूरा कर उत्तर प्रदेश की सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़े: बजट 2026-27: सारनाथ-हस्तिनापुर होंगे कल्चरल हब

https://www.primenewsnetwork.in/india/budget-2026-27-sarnath-hastinapur-cultural-hubs/131560

Related to this topic: