प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

अवमानना मामले में निगम आयुक्त को राहत

भोपाल नगर निगम कमिश्नर को बडी राहत, अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने लगाई रोक

भोपाल।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने भोपाल नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन को अवमानना मामले में दी गई सजा पर रोक लगा दी है। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

भोपाल नगर निगम कमिश्नर को बडी राहत अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Madhya Pradesh High Court, |

भोपाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने भोपाल नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन को अवमानना मामले में दी गई सजा पर रोक लगा दी है। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की अवहेलना को गंभीर मानते हुए नगर निगम भोपाल की आयुक्त संस्कृति जैन को अवमानना का दोषी ठहराया था। एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का समय पर और उचित तरीके से पालन नहीं किया गया।

युगल पीठ में अपील दायर की

एकलपीठ के इस आदेश के खिलाफ संस्कृति जैन ने तुरंत मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ में अपील दायर की। युगलपीठ ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए एकलपीठ के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने का फैसला सुनाया।

तथ्यों को सही परिपेक्ष में नहीं देखने की दलील दी

नगर निगम आयुक्त की ओर से युगलपीठ में यह तर्क रखा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए गए थे और किसी भी तरह की जानबूझकर अवहेलना नहीं की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि पूरे मामले में तथ्यों को सही परिप्रेक्ष्य में नहीं देखा गया।

एकलपीठ की सजा प्रभावहीन हो गई

सभी पक्षों को सुनने के बाद युगलपीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सजा पर रोक लगाते हुए अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है। अब इस मामले में अंतिम फैसला हाईकोर्ट की युगलपीठ द्वारा सुनाया जाएगा।युगलपीठ के आदेश के बाद नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को राहत मिली है और एकलपीठ द्वारा दी गई सजा प्रभावहीन हो गई है।

यह भी पढ़े: भोपाल में नेपाली युवक ने लगाई फांसी, मौत

https://www.primenewsnetwork.in/india/nepali-youth-found-hanging-in-bhopal/132194

Related to this topic: