प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता बनर्जी का आरोप: बजट में बंगाल की उपेक्षा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : केंद्रीय बजट में पश्चिम बंगाल की उपेक्षा

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट को दिशाहीन बताते हुए कहा कि यह महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग, किसान और गरीब विरोधी है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  केंद्रीय बजट में पश्चिम बंगाल की उपेक्षा

Union Budget |

केंद्रीय बजट को बताया जन-विरोधी

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में समाज के कमजोर वर्गों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता।

डानकुनी कमोडिटी कॉरिडोर पर सवाल

ममता बनर्जी ने कहा कि डानकुनी कमोडिटी कॉरिडोर कोई नई योजना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने इस परियोजना की रूपरेखा तैयार की थी, लेकिन पिछले पंद्रह वर्षों में इसे पूरा नहीं किया गया।

पश्चिम बंगाल की फिर हुई उपेक्षा

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि इस बार भी पश्चिम बंगाल की उपेक्षा की गई है। राज्य के लिए बजट में कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट फिजूल साबित हुआ है और इसमें पश्चिम बंगाल के विकास के लिए कोई ठोस योजना नहीं रखी गई है।

केंद्र की उपेक्षा के बावजूद विकास कार्य जारी

ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र सरकार की उपेक्षा के बावजूद राज्य सरकार पश्चिम बंगाल में लगातार विकास कार्य कर रही है।

कई शहरों को जोड़ने का काम जारी

उन्होंने कहा कि डानकुनी, बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, विष्णुपुर और बांकुड़ा को जोड़ने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़े: बंगाल चुनाव में बिहार BJP उतरेगी पूरी ताकत से

https://www.primenewsnetwork.in/india/bihar-bjp-to-go-all-out-in-bengal-polls/131563

Related to this topic: