प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

बंगाल विधानसभा में मंत्री बयान पर हंगामा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में वित्त मंत्री के बयान पर सियासी हंगामा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायकों ने वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य द्वारा भाजपा के वरिष्ठ और अर्थविद विधायक अशोक लाहिड़ी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में सदन से वाकआउट किया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में वित्त मंत्री के बयान पर सियासी हंगामा

West Bengal Assembly |

भाजपा ने बताया व्यक्तिगत हमला

भाजपा विधायकों ने अशोक लाहिड़ी के खिलाफ की गई टिप्पणी को व्यक्तिगत हमला और असम्मानजनक बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। पार्टी का कहना है कि एक वरिष्ठ विधायक और अर्थशास्त्री पर इस तरह की टिप्पणी विधानसभा की गरिमा के खिलाफ है।

अंतरिम बजट पर जवाब के दौरान बढ़ा विवाद

अंतरिम बजट पर चर्चा के अंत में जवाब देते हुए वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अशोक लाहिड़ी के वक्तव्य का हवाला दिया और उनकी समझ पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अशोक लाहिड़ी को बजट पढ़ने में काफी समय लग गया।

शुभेंदु अधिकारी ने जताया विरोध

वित्त मंत्री के इस बयान पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तत्काल विरोध जताया। जब वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने उनके विरोध पर कोई ध्यान नहीं दिया, तो भाजपा के सभी विधायक एकजुट होकर विरोध में खड़े हो गए।

भाजपा विधायकों का सदन से वाकआउट

वित्त मंत्री के रुख से नाराज भाजपा के सभी विधायकों ने एक साथ सदन से वाकआउट कर दिया। सदन में कुछ देर के लिए भारी हंगामे का माहौल बन गया।

पहले अंतरिम बजट पर पहले से ही थी तल्खी

वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के पहले अंतरिम बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक अशोक लाहिड़ी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की थी। उन्होंने केंद्रीय बजट को “हम्पी-डम्पी बजट” बताए जाने पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था, जिस पर सत्तापक्ष के विधायकों ने भी विरोध जताया था।

अंतरिम बजट को बताया चुनावी और भ्रमित करने वाला

अशोक लाहिड़ी ने राज्य के अंतरिम बजट को विधानसभा चुनाव मुखी, अस्पष्ट और भ्रम में डालने वाला बताया था। उन्होंने कहा था कि बजट को समझने और पढ़ने में उन्हें काफी वक्त लगा।

इसी बयान को लेकर हुआ तकरार

वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अशोक लाहिड़ी के इसी वक्तव्य का हवाला देते हुए उनकी आलोचना की और उनकी वित्तीय मामलों की समझ पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद सदन में विवाद और गहरा गया।

यह भी पढ़े: इस्लामाबाद में दरगाह के पास धमाके...

https://www.primenewsnetwork.in/world/10-killed-in-islamabad-blast-bla-claims-operation-herof-ii-continues-/132222

Related to this topic: