प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सुप्रीम कोर्ट ने मेटा को लगाई फटकार..

व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मेटा को लगाई फटकार, कहा - ''यह एक तरह की चोरी''

Supreme Court : व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मेटा को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि..

व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मेटा को लगाई फटकार कहा - यह एक तरह की चोरी

व्हाट्सएप यूजर के डेटा शेयरिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मेटा को लगाई फटकार, कहा - ''यह एक तरह की चोरी'' |

Supreme Court : व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मेटा को फटकार लगाई है. कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि मेटा डेटाशेयरिंग के लिए तैयार न होने वाले यूजर्स को ऑप्ट आउट (किसी चीज में भाग न लेना) का विकल्प देगा, लेकिन क्या सड़क किनारे फल बेचने वाली महिला आपकी शर्तों को समझ सकती है? 

'शर्तें कठिन भाषा में लिखी हैं'

कोर्ट ने कहा कि व्हाट्सएप की शर्तें इतनी कठिन भाषा में लिखी हैं कि उन्हें शायद हम भी न समझ सकें. यह एक तरह की चोरी है. 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि "हम इसकी इजाजत नहीं देंगे अगर आपको डेटा का कोई हिस्सा बेचने लायक लगेगा तो आप उसे बेच देंगे. सिर्फ इसलिए कि भारतीय उपभोक्ता मूक हैं और उनके पास आवाज नहीं. आप उन्हें शिकार नहीं बना सकते हैं. हम यूजर्स की जानकारी का व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं होने देंगे. यह कोर्ट आम लोगों के लिए है. अरबों-करोड़ों की किसी इंटरनेशनल कंपनी के लिए नहीं है. नागरिकों की प्राइवेसी मौलिक अधिकार है."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-outside-the-parliament-what-happened-to-the-56inch-chest/131632

Related to this topic: