प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: साइबर ठगी की रकम फ्रीज कराने में यूपी देश में तीसरे स्थान पर, साइबर ठगी का शिकार होने पर 1 घंटे के अंदर सूचना देने वालों को दिखा असर, DGP राजीव कृष्ण के निर्देश पर शुरू हुए गोल्डन आवर जागरूकता अभियान के तहत 48.45 करोड़ रुपए फ्रीज किए गए
  • आगरा: पिज्जा स्टॉल चलाने वाले युवक पर बहाने से होटल ले जाकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी के साथ चार दोस्त भी थे मौजूद, सुबह होटल के बाहर छोड़कर फरार हुए आरोपी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
  • रामपुर: पुलिस और जनपदीय साइबर सेल ने संयुक्त रूप एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया, सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सस्ते iPhone का लालच देकर करते थे ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार, iPhone, कुछ लैपटॉप, ATM कार्ड और सिम कार्ड बरामद
  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश से 1 लाख से ज्यादा लोग लापता, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लिया स्वतः संज्ञान, याचिका दायर होगी, आज फिर सुनवाई, पिछले लगभग 2 साल में प्रदेश से लापता हुए 1,08,300 लोगों में से पुलिस केवल 9,700 का ही पता लगा सकी है
  • लखनऊ: बांदा जेल से गैंगस्टर रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना की नियम विरुद्ध रिहाई करने पर बांदा जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम और डिप्टी जेलर निर्भय सिंह सस्पेंड, जेलर विक्रम सिंह को पहले ही किया जा चुका सस्पेंड, DIG जेल प्रयागराज की रिपोर्ट के बाद लिया एक्शन
  • उन्नाव: कानपुर-लखनऊ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार
  • अल फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, ED के बाद दिल्ली पुलिस ने कसा अल फलाह पर शिकंजा, UGC की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने 2 अलग अलग FIR दर्ज की थी, पुलिस ने अदालत में किया पेश, 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
  • लखनऊ: यूपी में हुए 24 IPS अफसरों के तबादले, सुजीत पांडे DG फायर सर्विस बने, प्रवीण कुमार ADG जोन लखनऊ बनाए गए, के. एस. इमैन्युअल GD के GSO बने, विनोद कुमार सिंह IG मुरादाबाद अकादमी, लोक प्रियदर्शी अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बने
  • यूपी विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से होगा शुरू, 11 फरवरी को पेश होगा यूपी का बजट, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सत्र में कई अध्यादेश और विधेयक होंगे पेश, स्वर्गीय विधायकों को सदन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

भोपाल का साइको मैन गिरफ्तार..

भोपाल का साइको मैन गिरफ्तार, पत्नी से विवाद के बाद महिलाओं से करने लगा था नफरत

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दहशत फैलाने वाला कुख्यात “साइको-मैन” आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

भोपाल का साइको मैन गिरफ्तार पत्नी से विवाद के बाद महिलाओं से करने लगा था नफरत

भोपाल का साइको मैन गिरफ्तार, पत्नी से विवाद के बाद महिलाओं से करने लगा था नफरत |

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दहशत फैलाने वाला कुख्यात “साइको-मैन” आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी पर सागर जिले में 5 छात्राओं पर कटर से जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम देवेंद्र अहिरवार है, जो सागर का रहने वाला है।

घरेलू विवाद के बाद महिलाओं से नफरत करने लगा था

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी से घरेलू विवाद के बाद महिलाओं के प्रति गहरी नफरत पाल ली थी। इसी मानसिक स्थिति के चलते वह राह चलती छात्राओं और महिलाओं को निशाना बनाता था। आरोपी अचानक पीछे से हमला करता और मौके से फरार हो जाता था।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सागर शहर में हुई इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। कई वारदातें सीसीटीवी कैमरों में कैद हुईं, जिनमें आरोपी बाइक से आते-जाते और हमला करते हुए दिखाई दिया। लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

भोपाल में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात भोपाल के छोला इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने छात्राओं पर हमले की बात कबूल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

तीन से पांच छात्राओं पर हमला

अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अलग-अलग घटनाओं में तीन से पांच छात्राओं पर कटर से हमला किया। गनीमत रही कि सभी पीड़िताएं समय पर इलाज मिलने से बच गईं।

पुलिस की सख्ती

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी ने अन्य जिलों में भी ऐसी वारदातें तो नहीं की हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: