प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' की ओर एक बड़ा कदम...

मध्य प्रदेश बजट 2026, 'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' की ओर एक बड़ा कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार बुधवार को अपना तीसरा बजट पेश कर रही है। उप मुख्यमंत्री और...

मध्य प्रदेश बजट 2026 आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की ओर एक बड़ा कदम

मध्य प्रदेश बजट 2026, 'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' की ओर एक बड़ा कदम |

भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार बुधवार को अपना तीसरा बजट पेश कर रही है। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में सुबह 11 बजे अपना सातवां और इस सरकार का पहला पेपरलेस (डिजिटल) बजट प्रस्तुत करेंगे।

क्या है प्राथमिकताएं?

​इस बार के बजट का अनुमानित आकार लगभग 4.63 लाख करोड़ से 4.85 लाख करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष (4.21 लाख करोड़) की तुलना में काफी अधिक है। सरकार का दावा है कि इस बजट में राशि मौजूदा कर्ज (4 लाख 94 हजार करोड़ रुपये) से कम रहेगी, जो वित्तीय अनुशासन की ओर एक संकेत है।

​बजट में 50 हजार नई सरकारी नौकरियों की घोषणा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, स्वरोजगार और औद्योगिक विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। ​वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' घोषित किया गया है। इसके तहत नई फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स (खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां) स्थापित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष योजनाओं का खाका तैयार किया गया है।

​मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो अगले 3 वर्षों (2028 तक) के लिए एक 'रोलिंग बजट' का खाका पेश करेगा। इसमें 'विकसित मध्य प्रदेश @2047' के विजन को ध्यान में रखा गया है।

​इन पर भी ध्यान

लाड़ली बहना योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए पर्याप्त फंड जारी रहने की संभावना है। साथ ही जिलों में महिला छात्रावासों के निर्माण पर जोर रहेगा। ​सिंचाई परियोजनाओं (जैसे केन-बेतवा लिंक) और सड़कों के जाल को और मजबूत करने के लिए भारी निवेश का प्रावधान है।

​उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बजट में विशेष राशि आवंटित की जा सकती है। यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर आधारित बताया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास को केंद्र में रखा गया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: