प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: साइबर ठगी की रकम फ्रीज कराने में यूपी देश में तीसरे स्थान पर, साइबर ठगी का शिकार होने पर 1 घंटे के अंदर सूचना देने वालों को दिखा असर, DGP राजीव कृष्ण के निर्देश पर शुरू हुए गोल्डन आवर जागरूकता अभियान के तहत 48.45 करोड़ रुपए फ्रीज किए गए
  • आगरा: पिज्जा स्टॉल चलाने वाले युवक पर बहाने से होटल ले जाकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी के साथ चार दोस्त भी थे मौजूद, सुबह होटल के बाहर छोड़कर फरार हुए आरोपी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
  • रामपुर: पुलिस और जनपदीय साइबर सेल ने संयुक्त रूप एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया, सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सस्ते iPhone का लालच देकर करते थे ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार, iPhone, कुछ लैपटॉप, ATM कार्ड और सिम कार्ड बरामद
  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश से 1 लाख से ज्यादा लोग लापता, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लिया स्वतः संज्ञान, याचिका दायर होगी, आज फिर सुनवाई, पिछले लगभग 2 साल में प्रदेश से लापता हुए 1,08,300 लोगों में से पुलिस केवल 9,700 का ही पता लगा सकी है
  • लखनऊ: बांदा जेल से गैंगस्टर रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना की नियम विरुद्ध रिहाई करने पर बांदा जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम और डिप्टी जेलर निर्भय सिंह सस्पेंड, जेलर विक्रम सिंह को पहले ही किया जा चुका सस्पेंड, DIG जेल प्रयागराज की रिपोर्ट के बाद लिया एक्शन
  • उन्नाव: कानपुर-लखनऊ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार
  • अल फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, ED के बाद दिल्ली पुलिस ने कसा अल फलाह पर शिकंजा, UGC की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने 2 अलग अलग FIR दर्ज की थी, पुलिस ने अदालत में किया पेश, 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
  • लखनऊ: यूपी में हुए 24 IPS अफसरों के तबादले, सुजीत पांडे DG फायर सर्विस बने, प्रवीण कुमार ADG जोन लखनऊ बनाए गए, के. एस. इमैन्युअल GD के GSO बने, विनोद कुमार सिंह IG मुरादाबाद अकादमी, लोक प्रियदर्शी अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बने
  • यूपी विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से होगा शुरू, 11 फरवरी को पेश होगा यूपी का बजट, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सत्र में कई अध्यादेश और विधेयक होंगे पेश, स्वर्गीय विधायकों को सदन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

मंदसौर में बदमाशों ने किये कई वार..

मंदसौर में बदमाशों ने किये कई वार, पिता के घर से लौट रही थी

MP News : मंदसौर। शहर में गुरूवार शाम को भाजपा पार्षद की पत्नी की बेरहमी से चाकू घोपकर बदमाशों ने हत्या कर दी। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव क पत्नी रुबीना पर..

मंदसौर में बदमाशों ने किये कई वार पिता के घर से लौट रही थी

मंदसौर में बदमाशों ने किये कई वार, पिता के घर से लौट रही थी |

MP News : मंदसौर। शहर में गुरूवार शाम को भाजपा पार्षद की पत्नी की बेरहमी से चाकू घोपकर बदमाशों ने हत्या कर दी। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव क पत्नी रुबीना पर आटो में बैठते समय दो बदमाशों ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। रुबीना के सिप पर भी हमला किया। हमला इतना भीषण था कि एक जगह से आंत तक बाहर निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पिता के घर से लौट रही थी

यह वारदात गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के अभिनंदन क्षेत्र में हुई। रुबीना अपने पिता के घर से आटो में बैठकर लौट रही थी। इसी समय अपाचे बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। एक युवक बाइक से उतरा और अचानक चाकू से हमला कर दिया औऱ वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये। 

पारिवारिक विवाद की आशंका

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि साहिल नामक युवक पर इस वारदात को अंजान देने का संदेह है। वह परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की सभी तरह से जांच कर रही है। 

इलाके की पुलिस ने की घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर ली। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों क तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रह है। 

अस्पताल लाने से पहले रुबीना की हो गई थी मौत

जिला चिकित्सालय में काम पर मौजूद डाक्टर मीतांशी जैन ने बताया कि रुबीना को जब अस्पताल लाया गया, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के शरीर पर चार से पांच गहरे चाकू के निशान थे। सिर पर भी चाकू से वार किया गया था। पेट पर एक जगह आंत तक बाहर आ चुकी थी। 

शव जिला अस्पताल में

मृतक का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम होने पर शव परिजन को सौप दिया जाएगा। मृतक रुबिना वार्ड क्रमांक 15 के भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी थी। शाहिद ने वर्ष 2002 में नगरपालिका चुनाव में भाजपा के टिकट पर पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 

सात महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, शाहिद मेव  ने करीब सात महीने पहले रुबीना से तीसरी शादी की थी। रुबीना के पहले से दो बच्चे हैं। पुलिस निजी औऱ पारिवारिक संबंधों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला का भाई पीरु शाह ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: