प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

सरकारी कर्मचारियों को बकाया डीए देना ही होगा

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से करारा धक्का

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को सरकारी कर्मचारियों के बकाए डीए के पचीस फीसदी हिस्से को 31 मार्च तक दो किस्तों में  भुगतान करने के लिए कहा है।

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से करारा धक्का

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से करारा धक्का

सरकारी कर्मचारियों को बकाया डीए का भुगतान करना ही होगा 

कोलकाता। 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को बकाया मंहगाई भत्ता (डीए) के भुगतान संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट से फैसले से करारा धक्का लगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को सरकारी कर्मचारियों के बकाए डीए के पचीस फीसदी हिस्से को 31 मार्च तक दो किस्तों में  भुगतान करने के लिए कहा है। अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। बाकी बकाया डीए के पचहत्तर फीसदी हिस्से के भुगतान के समय के बारे में निर्णय के लिए अवकाशप्राप्त जज के नेतृत्व मे चार सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया जो 15 अप्रैल तक स्वीकृत रिपोर्ट( कंप्लीएंस रिपोर्ट) सौंपेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राज्य के तकरीबन बारह लाख परिवार खुशहाल होंगे। सरकार पर कर्मचारियों को बकाया डीए का भुगतान करने बाबत 43 हजार करोड़ रुपए का भी ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।  
जानकारों को मुताबिक पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की यह बड़ी और ऐतिहासिक जीत है। वे पिछले दस साल से 2008 से 2019 तक के बकाए डीए के लिए संघर्ष कर रहे थे। बकाया डीए के भुगतान का मामला कलकत्ता हाई कोर्ट में था और उसका फैसला सरकारी कर्मचारियों के पक्ष में नहीं हुआ। इस पर सरकारी कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट में गए। 
सरकारी कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव का मुद्दा य.ग बन गया था कि सरकारी कर्मचारियों का डीए प्राप्त करने का अधिकार है या नहीं और डीए देना सरकार पर केवल सरकार की मर्जी पर निर्भर है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि सरकारी कर्मचारियों का डीए प्राप्त करने का अधिकार है और राज्य सरकार को उन्हें डीए का भुगतान करना है।  सरकारी कर्मचारी एक तरफ कोर्ट में मामला लड़ रहे थे तो दूसरी तरफ लगातार आंदोलन भी कर रहे थे। कोलकाता क शहीद मिनार में पिछले कयी महीने से वे लगातार धरना दे रहे थे। 
सुप्रीम कोर्ट की ओर से बकाए डीए के पचहत्तर हिस्से के भुगतान के समय के बारे में निर्णय लेने के लिए अवकाशप्राप्त जज इंदु मलहोत्रा के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमिटी गठित की गई है। कमिटी में अवकाशप्राप्त जज तारकेंश्वर सिंह चौधरी, अवकाशप्राप्त जज गौतम भादुड़ी और सीएजी के एक सदस्य शामिल हैं।

इसे भी पढ़ेंः

ट्रंप की हत्या के प्रयास में उम्रकैद की सजा सुनाई

https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-usa-shooter-life-sentence/132069

Related to this topic: