बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को प्रत्याशी घोषित किया है। एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
Prime News Network
2026-10-28 17:33:53
शिवपुरी के बड़ा लोहपुरा क्षेत्र में निशु झा को सड़क पर सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग मिला। करीब 5 से 7 लाख रुपये कीमत के आभूषणों वाला बैग उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए पुलिस को सौंप दिया।
2026-10-28 15:07:45
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत अपने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का लगभग 67 प्रतिशत आयात अमेरिका से कर रहा है।
2026-10-27 16:45:13
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में विष्णु मंदिर के पास युवती से कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में फिजिकल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
2026-10-27 14:06:26
दिल्ली के रानी गार्डन इलाके की झुग्गियों में रविवार को आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई झोपड़ियां और घरों का सामान जलकर राख हो गया।
2026-10-25 10:09:44
भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान की आलोचना करते हुए उस पर प्रचार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
2026-10-25 08:56:05
नोएडा के सेक्टर 126 में करीब छह दुकानों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में LPG सिलेंडर मिले हैं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
2026-10-24 19:14:19
शिवपुरी में पुराने पाइपों को जलाने के आरोपों के बाद पर्यावरण संरक्षण और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
2026-10-22 12:38:47
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद और मानवाधिकारों के नाम पर प्रोपेगैंडा फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में होने की पुष्टि की।
2026-10-22 09:41:22
जेफ्री एपस्टीन फाइलों में कथित तस्वीरों को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (UBT) ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। विपक्ष ने पीएम मोदी की चुप्पी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सवाल उठाए।
2026-10-21 18:14:00
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रन्नौद तहसील के ग्राम अकाझिरी में एक परिवार ने चार लोगों पर भाई-बहन के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
2026-10-21 16:59:25
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जेफरी एपस्टीन के साथ उनकी कथित मुलाकात को लेकर सवाल किए।
2026-10-21 15:49:47
शिवपुरी में जिला अस्पताल के पास नाले में नवजात मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग बच्चे के जन्मस्थान और उसे वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए जांच कर रहे हैं।
2026-10-20 15:20:59
डिंडौरी में नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार, अशोक पंडा द्वारा पूजा के दौरान जीभ काटकर माता को अर्पित करने की परंपरा चर्चा का विषय बनी हुई है।
2026-10-19 17:44:11
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी के समापन पर नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
2026-10-19 11:04:15
इटावा के भरथना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान छिनैती का आरोपी अनुज शाक्य गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और 700 रुपये बरामद किए। आरोपी पर 33 मुकदमे दर्ज हैं।
2026-10-17 11:02:22
शिवपुरी के कोर्ट रोड स्थित दुर्गा टॉकीज के पास हंसिया लेकर दो भाइयों पर हमले की कोशिश का आरोप है। दोनों भाइयों ने युवक को पकड़कर बांध दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर FIR दर्ज की।
2026-10-15 16:03:46
बिहार के नालंदा में शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग में सिपाही अजीत कुमार की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।
2026-10-15 13:35:08
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार देर रात कृष्णा तिराहा के पास कपड़ों के तीन शोरूम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
2026-10-15 10:27:27
बलिया में कांग्रेस कार्यालय पर हंगामे के बाद सियासी विवाद तेज हो गया। कांग्रेस महिला मोर्चा ने गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया, जबकि जिलाध्यक्ष ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
2026-10-14 16:49:52