उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई संगठनात्मक बैठकें करने की तैयारी में है। लखनऊ में बैठकों के बाद मथुरा में दो दिवसीय चिंतन बैठक प्रस्तावित है।
Prime News Network
2026-09-30 17:03:48
NCERT की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में रामायण, महाभारत और चोल वंश के सेंगेल के जरिए भारत की प्राचीन शासन परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों को रेखांकित किया गया है।
2026-09-30 16:50:05
मंगलुरु के MRPL संयंत्र में बुधवार दोपहर जोरदार धमाके से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि घरों और पंचायत भवन की खिड़कियां टूट गईं।
2026-09-30 16:29:20
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक में चुनाव प्रक्रिया और दो चुनाव आयुक्तों के मुद्दों पर चर्चा हुई। तेजस्वी यादव ने गड़बड़ी का आरोप लगाया, जिसपर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है।
2026-09-30 16:27:11
मृत्यु प्रमाण पत्र में नौ माह की देरी पर स्थायी लोक अदालत ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जिम्मेदार कर्मचारी की जांच व कार्रवाई के आदेश दिए।
2026-09-30 16:15:40
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने SIR प्रक्रिया और EVMs पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है।
2026-09-30 16:15:29
चंदौली के बिछियां धरनास्थल पर आजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने कम मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि उनसे रोजाना कई घंटे काम लिया जाता है।
2026-09-30 16:06:31
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने पिरूल संग्रह, एसटीपी मॉनिटरिंग और कचरा प्रबंधन योजनाओं के धरातलीय असर व लाभ का आकलन करने के सख्त निर्देश दिए।
2026-09-30 15:47:27
मैहर के अमरपाटन में NH-30 किनारे ट्रकों से डीजल चोरी करते गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके अन्य साथी कार से मौके से फरार हो गए।
2026-09-30 15:47:04
कॉकरोच जनता पार्टी ने 2 अक्टूबर से शिवाजी पार्क में ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है। राज और उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के खिलाफ 4 अक्टूबर को मुंबई में मार्च की घोषणा की है।
2026-09-30 15:18:45
पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा के एनकाउंटर पर पीड़ित संतोष जगदाले की बेटी असवारी ने सेना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह देश और 26 पीड़ित परिवारों के लिए सबसे बड़ी राहत का दिन है।
2026-09-30 15:16:10
भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की कथित हत्या कर दी गई। पुलिस को तीन दिन पहले रखे गए फरार केयरटेकर पर शक है और मामले की जांच जारी है।
2026-09-30 14:36:54
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जानिए अदालत के फैसले के अहम कानूनी आधार।
2026-09-30 13:58:34
ट्रंप ने टेक क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर AI के विकास, सुरक्षा और नियंत्रण पर चर्चा की। बैठक के दौरान कंपनियों की ओर से निगरानी और ऑडिट जैसे उपायों पर सहमति की बात सामने आई।
2026-09-30 13:36:21
मोतिहारी में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने विधायक की तस्वीर पर 'लापता' पोस्टर लगाकर जल्द सड़क निर्माण की मांग की।
2026-09-30 13:26:17
सूरजपुर के दरहोरा गांव में हाथी के हमले में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे, गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।
2026-09-30 13:14:30
डिंडौरी के कनेरी रैयत गांव में पक्की सड़क की मांग पूरी नहीं होने से नाराज स्कूली छात्रों ने शहपुरा-मेहदवानी मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
2026-09-30 11:34:16
भारतीय तीरंदाज चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव ने बुधवार को रोमांचक शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर एशियाई खेल 2026 में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2026-09-30 11:08:30
राजस्थानी फिल्म 'धूद' का टीजर रिलीज हो गया है। आनंद सिंह चौहान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1990 के दशक के राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 23 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
2026-09-30 10:44:07
विद्या बालन ने फिल्म निर्माता आर. बाल्की के साथ नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों इससे पहले 2009 की फिल्म ‘पा’ में साथ काम कर चुके हैं।
2026-09-30 10:28:39