कॉकरोच जनता पार्टी ने 2 अक्टूबर से शिवाजी पार्क में ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है। राज और उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के खिलाफ 4 अक्टूबर को मुंबई में मार्च की घोषणा की है।
Prime News Network
2026-09-30 15:18:45
पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा के एनकाउंटर पर पीड़ित संतोष जगदाले की बेटी असवारी ने सेना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह देश और 26 पीड़ित परिवारों के लिए सबसे बड़ी राहत का दिन है।
2026-09-30 15:16:10
INDIA ब्लॉक की प्रस्तावित बैठक से पहले दिल्ली में विपक्षी नेताओं को लेकर कई होर्डिंग सामने आए हैं। बैठक में SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े विवादों पर विपक्षी दलों के बीच चर्चा हो सकती है।
2026-09-30 15:04:55
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कॉकपिट में हाथापाई और खून के बीच यात्रियों ने तबुक में आपातकालीन लैंडिंग का दहशत भरा मंजर बयां किया।
2026-09-30 14:59:51
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को संकेत दिया कि वह दिवाली के दौरान कुछ खास तरह के पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति देगा, लेकिन इसके लिए समय सीमा तय करेगा।
2026-09-30 14:56:22
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश (यूपी) पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि पुलिस को आरोपी की पहचान पता होने के बावजूद उसने बिना नाम के एफआईआर दर्ज की है।
2026-09-30 14:51:56
भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की कथित हत्या कर दी गई। पुलिस को तीन दिन पहले रखे गए फरार केयरटेकर पर शक है और मामले की जांच जारी है।
2026-09-30 14:36:54
बिहार के बेगुसराय में होटल के अंदर महिला से कथित यौन उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित कुमार को समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर से गिरफ्तार किया है।
2026-09-30 13:53:43
ट्रंप ने टेक क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर AI के विकास, सुरक्षा और नियंत्रण पर चर्चा की। बैठक के दौरान कंपनियों की ओर से निगरानी और ऑडिट जैसे उपायों पर सहमति की बात सामने आई।
2026-09-30 13:36:21
मोतिहारी में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने विधायक की तस्वीर पर 'लापता' पोस्टर लगाकर जल्द सड़क निर्माण की मांग की।
2026-09-30 13:26:17
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बांस भारत की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा रहा है।
2026-09-30 13:24:35
भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया को बुधवार को आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में पुरुषों के 90 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
2026-09-30 13:20:23
भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-237 से हराकर एशियाई खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
2026-09-30 13:16:13
एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 80 प्रतिशत भारतीय खरीदार सोशल मीडिया के जरिए घरेलू उत्पादों की खोज करते हैं, जबकि एआई, ऑगमेंटेड रियलिटी और डिजिटल टूल्स भी खरीदारी के फैसलों को प्रभावित कर रहे हैं।
2026-09-30 13:14:08
बिम्सटेक की 11वीं बैठक नई दिल्ली में हुई, जिसमें सदस्य देशों ने उभरते सुरक्षा खतरों और आतंकवाद-अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने पर चर्चा की।
2026-09-30 13:04:10
साथी प्रतियोगी शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई के बाद 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हुए सिवेट तोमर ने घटना पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने पीछे से हमला करने के आरोपों से इनकार किया है।
2026-09-30 12:52:35
सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव में मंगलवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
2026-09-30 12:29:33
अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
2026-09-30 12:25:11
कोतवाली कर्नलगंज के चचरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बिबियापुर गोसाईं गांव में मंगलवार शाम छत की ढलाई के दौरान शटरिंग लगाते समय एक मजदूर अचानक नीचे गिर गया।
2026-09-30 12:13:52
बरेली रामगंगा नदी के लगातार हो रहे कटान से गोरा लोकनाथपुर गांव के पास बना पुल बुधवार सुबह क्षतिग्रस्त होकर शुरुआती हिस्सा कट गया।
2026-09-30 12:09:01