आजमगढ़ की तहबरपुर पुलिस ने अभियान के तहत 11 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर गठित तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।
Prime News Network
2026-09-22 14:44:49
मंदसौर के पिपलियामंडी क्षेत्र में संदीप पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने डॉ. प्रदीप पाटीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला 28 लाख के लेन-देन और ब्लैंक चेक से जुड़ा है।
2026-09-22 14:33:22
आजमगढ़ की बिलरियागंज पुलिस ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर रब्बानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से लौटकर भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत 7 मुकदमे दर्ज हैं।
2026-09-22 14:20:42
बहराइच के बोंडी थाना क्षेत्र में तालाब किनारे 55 वर्षीय निजामुद्दीन का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
2026-09-22 13:46:28
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं और नोएडा में 'प्रेरणा विमर्श-2026' में सनातन परंपरा व सरकारी योजनाओं पर अहम विचार रखे। पढ़ें पूरी खबर।
2026-09-21 18:43:14
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर आधारित 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' नाटकों का सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में मंचन होगा।
2026-09-20 18:56:31
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत दर्शन पर आए देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से संवाद किया। उन्होंने तकनीक के सही इस्तेमाल, समय प्रबंधन और व्यावहारिक ज्ञान को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
2026-09-19 21:20:20
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोरखपुर मंडल के पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल लगेंगे। इससे पूर्वांचल के खानपान को ग्लोबल पहचान मिलेगी।
2026-09-19 21:17:13
उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की छठी से 12वीं तक की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन देगी। इसके साथ ही राज्य स्तर पर माहवारी स्वच्छता नीति भी बनाई जाएगी।
2026-09-19 21:09:22
उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से 18 सितंबर 2026 तक आपदाओं से प्रभावित लोगों को 249.76 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इसमें किसानों, जनहानि और पशुहानि के पीड़ित शामिल हैं।
2026-09-19 19:52:43
उत्तर प्रदेश के हर जिले में गोवंश के लिए इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचगव्य चिकित्सा पर शोध और गोशालाओं के बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।
2026-09-19 18:38:55
उत्तर प्रदेश में लंपी वायरस की रोकथाम के लिए 25 जिलों में 606 टीमें तैनात की गई हैं। अब तक 16 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
2026-09-19 18:26:22
योगी सरकार सरकारी अस्पतालों के मरीजों को आरोग्यसेतु ऐप पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। इससे मरीज अपने हेल्थ रिकॉर्ड सुरक्षित रख सकेंगे।
2026-09-19 18:05:20
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। युवाओं ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना की है।
2026-09-19 17:51:06
मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय में यूपी राइज 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 800 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया और एआई प्लेटफॉर्म लिटिललिंगोस ने प्रथम पुरस्कार जीता।
2026-09-18 20:43:07
बुलंदशहर में 70 साल की सत्यवती ने 75 वर्षीय पति ओमकुमार से तलाक मांगा है। बच्चों द्वारा बंटवारा करने और इलाज से इनकार के बाद पुलिस ने काउंसलिंग कर 5000 रुपये मासिक गुजारा भत्ता तय कराया है।
2026-09-17 16:41:23
बरेली में तेज आंधी और बारिश के बीच दीवार गिरने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
2026-09-17 14:32:52
अमेठी में धान की सिंचाई कर रहे 65 वर्षीय किसान सुरेंद्रनाथ यादव की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पत्नी ने झटका तार में जानबूझकर करंट उतारने का आरोप लगाया है।
2026-09-17 14:04:21
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने पीएम को 'नए भारत का शिल्पी' बताया।
2026-09-17 14:02:17
सदर कोतवाली क्षेत्र के बुर्ज वाला कुआं स्थित भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दी गई है। घटना के बाद ब्राह्मण समाज में भारी रोष है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2026-09-16 14:20:35