अभिषेक चौबे, नवदीप सिंह ने मिलकर अनुराग कश्यप के यूट्यूब चैनल पर पुरस्कार विजेता लघु फिल्म 'भेड़, बकरी, भूत' प्रस्तुत की।
Prime News Network
2026-09-22 16:06:12
UPITS 2026 में उत्तर प्रदेश के डेयरी और मत्स्य सेक्टर की उपलब्धियां प्रदर्शित होंगी। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले इस ट्रेड शो से किसानों और उद्यमियों को मिलेगा बड़ा बाजार।
2026-09-22 15:56:58
रीवा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में 22 जुलाई 2026 से फरार चल रहे 23 वर्षीय आरोपी अक्षय कोल को पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमदनगर से गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेज दिया है।
2026-09-22 15:55:18
उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक जांच को मजबूत करने के लिए UPSIFS लखनऊ में पुलिस के 'स्पेशल 32' अधिकारियों को फॉरेंसिक और क्राइम सीन मैनेजमेंट की विशेष मास्टर ट्रेनिंग दी जा रही है।
2026-09-22 15:55:00
मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में शिक्षक शमशाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी चमन को पुलिस ने मधुबन छावनी चौक से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
2026-09-22 15:42:07
रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में गुटखा लेकर लौट रहे राहुल कोल की कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपी फरार हैं।
2026-09-22 15:34:06
उत्तर प्रदेश में 41,424 नए होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए 10 लाख से अधिक 5.56 एमएम कारतूस और 155 एसएलआर राइफल खरीदी जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर।
2026-09-22 15:28:44
बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शाहरुख खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2026-09-22 15:27:26
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 3567 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने 'सैफई सिंडिकेट' पर निशाना साधते हुए कहा कि घूस मांगने वाले जेल में सड़ेंगे। 6 महीने में 1 लाख और नई नौकरियां मिलेंगी।
2026-09-22 15:21:21
मैहर के अमरपाटन क्षेत्र में टूटी बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से 36 वर्षीय रामसाधु लोनी की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2026-09-22 15:13:51
समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक बगीचे से 35 कार्टून यानी 313.200 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
2026-09-22 15:00:26
आजमगढ़ की तहबरपुर पुलिस ने अभियान के तहत 11 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर गठित तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।
2026-09-22 14:44:49
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर की एक महिला पार्षद का वजन बढ़ने को लेकर अपनी मजाकिया टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद मंगलवार को खेद जताया है।
2026-09-22 14:35:24
मंदसौर के पिपलियामंडी क्षेत्र में संदीप पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने डॉ. प्रदीप पाटीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला 28 लाख के लेन-देन और ब्लैंक चेक से जुड़ा है।
2026-09-22 14:33:22
बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में आठ रन का सफलतापूर्वक बचाव किया जिससे एक समय क्रिकेट जगत के सबसे बड़े उलटफेर का शिकार बनने की दहलीज पर खड़े भारत ने मंगलवार को यहां बारिश के कारण पांच पांच ओवर का कर दिए गए ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जापान को दो रन से हराया।
Himika Singla
2026-09-22 14:29:29
आजमगढ़ की बिलरियागंज पुलिस ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर रब्बानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से लौटकर भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत 7 मुकदमे दर्ज हैं।
2026-09-22 14:20:42
उत्तराखंड में 160 किमी के 51 रोपवे प्रोजेक्ट की योजना है। केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, कैंची धाम और मसूरी समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सफर आसान होगा। पढ़ें पूरी खबर।
2026-09-22 14:18:00
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई कर रहे न्यायिक अधिकारी के आचरण पर रिपोर्ट मांगी, जिन पर आरोप है कि उन्होंने कई स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से जुड़े मामलों को अपने पास स्थानांतरित किया और आरोपियों को बरी कर दिया।
2026-09-22 14:15:08
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) बाजार अनुसंधान फर्म बिगमिंट के अनुसार कच्चे माल विशेषकर कोकिंग कोल के महंगा होने और मानसून के बाद मांग बढ़ने से घरेलू इस्पात की कीमतें चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।
2026-09-22 14:14:27
शिमला में एक घर से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गहने और नकदी चुराकर भागे चोर उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में आबकारी विभाग की एक टीम के हाथों लुट गए।
2026-09-22 14:09:52