झालावाड़ के खानपुर में दो बाइकों की टक्कर में 21 वर्षीय टीकम पोटर की मौत हो गई। घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
Prime News Network
2026-10-31 13:49:07
झालावाड़ में कोतवाली थाना पुलिस ने रईस कुरैशी को 7 ग्राम 986 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
2026-10-25 13:36:32
राजस्थान के झालावाड़ जिले के छछलाव गांव में खेत पर काम करते समय जहरीले कीड़े के काटने से 25 वर्षीय निकिता की मौत हो गई। पांच वर्षीय बेटे के सिर से मां का साया उठने से गांव में शोक है।
2026-10-21 13:42:56
राजस्थान के झालावाड़ जिले की डग थाना पुलिस ने उज्जैन में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी शेख अमजद को डिटेन कर मध्यप्रदेश पुलिस को सौंप दिया।
2026-10-15 14:21:24
झालावाड़ के सुनेल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
2026-10-14 17:05:35
राजस्थान के झालावाड़ जिले में तैनात कांस्टेबल मनोज मालव को तस्करी के सौदे से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 14 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
2026-10-13 14:09:13
झालावाड़ में कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 30 ग्राम 80 मिलीग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई गई है।
2026-10-11 16:49:38
झालावाड़ में बपावर कलां पुलिस ने विद्युत केबल चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की केबल भी बरामद की है।
2026-09-29 16:00:26
झालावाड़ कोतवाली पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
2026-09-26 15:52:23
झालावाड़ पुलिस ने सरकारी नौकरी और ट्रांसफर का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह की दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2026-09-25 15:26:33
झालावाड़ बस स्टैंड के पास बीती रात एक युवक जितेन्द्र शर्मा पर तलवार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और आपसी रंजिश के कारणों की जांच जारी है।
2026-09-25 14:03:42
झालावाड़ में कोतवाली पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने एनएच-52 पर एक बस की तलाशी के दौरान 38 ग्राम 72 मिलीग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 8 लाख रुपये है।
2026-09-22 16:29:51
झालावाड़ जिले की अकलेरा थाना पुलिस ने एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 44.805 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
2026-09-18 15:37:36
झालावाड़ के भवानीमंडी में अजहरूदीन पर जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा किया। आपसी रंजिश में सुपारी देकर हमला कराने वाले मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए।
2026-09-07 16:16:19
झालावाड़ के गंगधार में पुलिस ने टाटा नेक्सॉन से 225 लीटर अवैध कच्ची हथकढ़ शराब बरामद कर मध्यप्रदेश निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया। कार जब्त कर जांच शुरू की गई।
2026-09-03 16:33:06
झालावाड़ के डोकरखेड़ा गांव में नकबजनी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और दो बकरियां बरामद की हैं।
2026-09-02 19:08:01
झालावाड़ में डॉक्टरों ने 90 वर्षीय हलीमा बेगम के सिर से 6 किलो वजनी विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। जटिल सर्जरी के बाद महिला की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
2026-08-19 16:18:37
झालावाड़ के बकानी में दिनदहाड़े ₹12.50 लाख की नकदी और जेवर चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया। घर के नौकर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।
2026-08-17 15:57:12
मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में झालावाड़ कांग्रेस ने सत्याग्रह और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से मिनी सचिवालय तक मार्च निकाला।
2026-08-16 13:30:20
झालावाड़ के खानपुर कस्बे में कमरे से 50 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा।
2026-08-02 17:49:09