इंदौर के कनाडिया इलाके में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पथराव हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। स्थिति नियंत्रण में है।
Prime News Network
2026-10-06 20:13:29
नरसिंहपुर के गाडरवारा में मोबाइल शॉप का शटर उठाकर चोर करीब दो दर्जन महंगे मोबाइल ले गए। वारदात CCTV में कैद हुई है और पुलिस जांच कर रही है।
2026-10-06 16:16:28
बैतूल के भीमपुर के चिखली गांव में बिना लाइसेंस संचालित अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर संयुक्त कार्रवाई हुई। टीम ने अस्पताल व क्लिनिक सील कर एफआईआर दर्ज की।
2026-10-06 14:04:56
खंडवा के कोविड गंगराडे ने शंघाई WorldSkills प्रतियोगिता में डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन में सिल्वर मेडल जीता। टीम इंडिया ने प्रतियोगिता में 10वां स्थान हासिल किया।
2026-10-05 17:24:54
बैतूल के जमनिया जंगल मार्ग से 21 गोवंश बरामद किए गए। पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
2026-10-05 15:10:11
उज्जैन के तराना में आबकारी विभाग ने मकान से 63 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त कर भारत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से 11 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।
2026-10-04 19:12:45
रीवा के क्योटी जलप्रपात में हादसे के बाद लापता 62 वर्षीय विश्राम साकेत का शव रविवार को पुलिस और गोताखोरों ने गहरे कुंड से बरामद किया।
2026-10-04 18:23:38
मऊगंज में पत्रकार सुखवंत मिश्रा पर दर्ज केस के विरोध में पत्रकारों ने भाजपा कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे। पढ़ें पूरी खबर।
2026-10-04 16:40:09
राजगढ़ जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
2026-10-04 15:49:57
नरसिंहपुर में सड़क पर बैठी गाय से बाइक टकराने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
2026-10-04 15:00:15
मंडला के डड़ही गांव में पुलिस ने 2 क्विंटल 15 किलो गांजा बरामद किया। दो वयस्क आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। बोलेरो जब्त की गई।
2026-10-04 13:59:48
मैहर के पौड़ी गांव के पास इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गया से लौट रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।
2026-10-03 14:36:11
बैतूल-चिचोली के बीच कुम्हली गांव के पास हार्वेस्टर की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हार्वेस्टर जब्त किया है।
2026-10-03 14:26:21
भोपाल के 45 बंगला क्षेत्र में शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के जुलाई से बंद सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। 30 सितंबर को परिजनों के पहुंचने पर कई कमरों के ताले टूटे मिले।
2026-10-03 13:30:33
सिंगरौली के पचौर में पुलिस ने कार्रवाई कर 52.90 क्विंटल अवैध लोहे का कबाड़ और पिकअप वाहन जब्त किया। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।
2026-10-02 15:34:13
उज्जैन में 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
2026-10-02 13:18:29
बालाघाट के आदिवासी बहुल इलाकों में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत हो गई। इसके लिए राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को जिम्मेदारी ठहराया है।
2026-10-02 12:50:34
मैहर के अमरपाटन में NH-30 किनारे ट्रकों से डीजल चोरी करते गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके अन्य साथी कार से मौके से फरार हो गए।
2026-09-30 15:47:04
भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की कथित हत्या कर दी गई। पुलिस को तीन दिन पहले रखे गए फरार केयरटेकर पर शक है और मामले की जांच जारी है।
2026-09-30 14:36:54
उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के दौरान हुए विवाद और पथराव मामले में 30 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2026-09-30 13:24:06